दिनदहाड़े बैंक पर धावा: सिंगरौली में लूट की वारदात ने उठाए कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल सिंगरौली | बैढ़न–विंध्यनगर मार्ग

✍️ डॉ. महेश प्रसाद मिश्रा, भोपाल

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में आज दिनदहाड़े बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हथियारबंद बदमाशों द्वारा की गई लूट/लूट के प्रयास की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,

  • 4 बदमाश बैंक के अंदर घुसे,
  • 1 बदमाश बाहर निगरानी करता रहा,
  • अंदर घुसते ही फायरिंग की भी सूचना सामने आई है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंक को घेर लिया है तथा आसपास नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है।

प्रशासन पर सवाल: क्या कानून-व्यवस्था हो रही है कमजोर? इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।दिनदहाड़े बैंक जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर इस तरह की वारदात होना प्रशासनिक चूक और सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी को दर्शाता है।

हाई अलर्ट: बैढ़न–विंध्यनगर मार्ग पर सुरक्षा बढ़ाई गई-घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

प्रदेश में लगातार बढ़ती ऐसी घटनाएं यह संकेत देती हैं कि कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त और त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम रह सके।

DR MAHESH PRASAD MISHRA
Author: DR MAHESH PRASAD MISHRA

Recognized globally and nationally for leadership in infrastructure development, social impact, and nation-building, with multiple international awards, honorary doctorate, and prestigious recognitions for excellence, innovation, and societal contribution.

और पढ़ें

विज्ञापन

best news portal development company in india
best news portal development company in india

और पढ़ें